आगरालीक्स…आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट देखने पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र. बताया—कब चलेगी आगरा में मेट्रो…देखें फोटोज
प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आज आगरा दौरे पर हैं. वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे लेकिन इससे पहले उन्होंने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और निरीक्षण किया. मुख्य सचिव ने ताज ईस्ट गेट स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और मेट्रो के कार्य की प्रगति देखी. उन्होंने पहले कोरिडोर पर चल रहे काम को उत्तम बताया.

दिसंबर—जनवरी तक आगरा को मिलेगी मेट्रो
इस दौरान मीडिया से प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दिसंबर लास्ट या जनवरी 2024 तक आगरा में पहले फेस का काम पूरा होगा और आगरावासियों को मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी. वहीं 2025 तक दूसरे ट्रैक का काम भी पूरा होने को कहा. बता दें कि आगरा मेट्रो के प्रॉयरिटी कोरिडोर का काम बहुत तेजी से चल रहा है. ऐलिवेटेड तीन स्टेशन लगभग पूरे हो चुके हैं और अंडरग्राउंड तीन स्टेशनों का काम भी बहुत स्पीड से चल रहा है. इन छह स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा.

