आगरालीक्स…बॉयफ्रैंड को आगे की पढ़ाई के लिए जरूरत थी 7 लाख की. गर्लफ्रैंड ने किया ये काम कि पूरी रिश्तेदारी में हो गई अब बदनाम…
आगरा के थाना शाहगंज में जूता कारोबारी के यहां हुई चोरी में पुलिस ने जो खुलासा किया वह काफी शॉकिंग वाला था. घर में ही मौजूद रिेश्तेदार की बेटी ने अपने प्रेमी का फ्यूचर बनाने के लिए अपनी मौसी के यहां ही लाखों की चोरी करवा डाली. बॉयफ्रैंड को आगे की पढ़ाई के लिए 7 लाख रुपये की जरूरत थी ऐसे में उसकी गर्लफ्रैंड साजिश के तहत अपनी मौसी के यहां आकर रुकी और अपने बॉयफ्रैंड व एक अन्य युवक की मदद से तिजोरी में से गहने और कैश साफ करा दिए. पुलिस ने जब इसका खुलासा किया तो सभी लोग चौंक गए. पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है.

10 जून को शिवाजी नगर शाहगंज के रहने वाले मुन्नालाला के यहां दिनदाड़े चोरी की वारदात हुर्ठ थी. उसने बताया था कि चोर उनके घर से अलमारी तोड़कर 400 ग्राम सोना और लाखों का कैश ले गए है. घर में उस समय उनकी पत्नी, वृद्ध सास और साढू की बेटी 20 साल की पूजा थी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा. ऐसे में पुलिस का शक घर में ही मौजूद लोगों पर गया. वृद्ध सास को ठीक से सुनाई नहीं देता जबकि कारोबारी की पत्नी को साफ—साफ नहीं दिखाई देता. ऐसे में शक की पूरी सुई रिश्तेदार की बेटी पूजा पर अटक गई.
पुलिस ने जब उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने खुलासा कर दिया. पूजा सादाबार की रहने वाली है और कुछ ही दिन पहले यहां आई थी. पुलिस के अनुसार पूजा ने बीकॉम की पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती सुरीर मथुरा के ही रहने वाले चेतन रावत से हुई थी. चेतन बीकॉम के बाद नोएडा की एक कंपनी में आडिटर की नौकरी कर रहा था और उसे आगे की पढ़ाई के लिए 7 लाख रुपये की जरूरत थी. इसकी जानकारी पूजा को थी. ऐसे में उसने कहा कि मौसा के यहां चोरी करने की योजना बनाई. उसने प्रेमी से कहा कि उसकी आगे की पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी और अपना भविष्य के लिए भी रकम मिल जाएगी.
पूजा ने बताया कि वह लगातार चेतन के संपर्क में थी. साजिश के तहत वह इलाज कराने आगरा आई और यहां मौसी के यहां रुक गई. इस दौरान उसने पूरे घर की रेकी की और 10 जून को चेतन और उसके गांव के दोस्त आकाश रावत को बुला लिया और चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों के पास से 11 लाख रुपये कैश मिले हैं. लाखों के जेवरात भी बराम द हुए हैं. पुलिस शेष रकम की बरामदगी के लिए एक और आरोपी की तलाश कर रही है.