आगरालीक्स…आगरा में भीषण आग. नगर निगम द्वारा बनाए गए लेदर बैंक में लगी आग. लपटें देख फैली दहशत तो बदबूदार धुएं से सांस लेने में हो रही परेशानी…
आगरा में शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लेदर बैंक में भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख लोग दहशत में आ गए तो वहीं लैदर में आग लगने से बदबूदार धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. सूचना पर फायर ब्रिगेउ की टीम मौके पर पहुंच गई है. आग बुझाने का काम किया जा रहा है.

थाना हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में लेदर बैंक है. नगर निगम द्वारा शहरभर का अनुपयोगी लेदर यहां नगर निगम द्वारा इकट्ठा किया जाता है. इसके बाद इसे नष्ट करने के लिए लिया जाता है. शनिवार शाम को यहां करीब चार बजे भीषण आग लग गई. आग थोड़ी ही देर में विकराल हो गई. आसमान में काला धुआं देख लोग दहशत में आ गए तो वहीं चमड़े में आग लगने से बदबू फैल गई जिसके कारण सांस लेने में समस्या होने लगी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू किया जा रहा है. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है.
