आगरालीक्स…बांकेबिहारी को आया भक्त का पत्र—गोविंद मेरी शादी अनमोल अंबानी से करा दो. आपके अलावा कोई नहीं कर सकता मेरी इच्छा पूरी…पत्र हुआ वायरल
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी जी की महिला अपरम्पार है. दुनिया के कोने—कोने से हर रोज यहां ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए आते हैं. अपनी मनोकामनाएं पूरी करने और ठाकुरजी से स्नेह का नाता जताने के लिए कई भक्त उन्हें पत्र भी लिखते हैं…लेकिन एक ऐसा पत्र बांकेबिहारी जी के पास भक्त का आया है जो कि थोड़ा अजीब है. पत्र लिखने वाली युवती ने लिखा है कि वह अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से शादी करना चाहती है. हे गोविंद आपके अलावा यह इच्छा मेरी कोई पूरी नहीं कर सकता है.

ये लिखा है पत्र में
सृष्टि नाम से आए इस पत्र में लिखा है कि नमस्ते गोविंद, समझ नहीं आता क्या करूं क्या न करूं, आपे जो रास्ता दिखाया उस पर चलने की पूरी कोशिश कर रहरी हूं पर पापा मुझे बहुत परेशान कर देते हैं. मैं मानती हूं कि शादी उम्र में हो जानी चाहिए पर गोविंद मेरी भी तो इच्छा भी तो जरूरी है. मैं जानती हूं कि आपके अलावा मेरी कोई इच्छा पूरी नहीं कर सकता और मुझे आप पर पूरा भरोसा है. पत्र में सृष्टि नाम की इस युवती ने लिखा है कि वह अनमोल अंबानी से शादी करना चाहती है. अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से. आगे लिखा है कि वह जानती है कि यह असंभव है लेकिन वह यह भी लिखती है कि उसे बांके बिहारी पर पूरा भरेासा है और वजह इस असंभव काम को पूरा कर सकते हैं.
पत्र में आगे लिखा है कि वह केवल गोविंद की पूजा कर सकती है इसके लिए 1 करोड़ मंत्रों का जाप भी कर रही है. हालांकि पापा ताने मारते हैं. उनको बांके बिहारी जी पर भरोसा ही नहीं है. गीता में कहा है कि व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह निरंतर चिंतन करे तो. चिंतन मतलब पूजा ही तो है. गोविंद कुछ भी करके कर दो बहुत जरूरी है. बांके हिारी जी से प्रार्थना करते हुए आगे लिखा है कि भगवान एक करोड़ मंत्र पूरे करा दें और मनोकामना पूरी करा दें. इस जन्म में शादी अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी से हो जाए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पत्र 2020 का बताया जा रहा है. फिलहाल तो यह जमकर वायरल हो रहा है.