आगरालीक्स…आगरा में अब वायुसेना कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी. जेवरात और लाखों रुपये कैश ले गए चोर. ताले टूटे देखे तो उड़ गए होश
आगरा में अब वायुसेना कर्मचारी के घर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. सदर के उखर्रा रोड स्थित सैनिक नगर में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घर सूना था और आज जब परिवार के लोग लौटे तो ताले टूटे मिले यह देखते ही उनके होश उड़ गए. जानकारी के अनुसार चोर घर के अंदर से लाखों के जेवरात, चांदी और कैश ले गए हैं. सूचना पुलिस को दी गई है.

सैनिक नगर में वायुसेना कर्मचारी अजीत सिंह रहते हैं. अजीत सिंह बेंगलुरु में तैनात हैं और घर पर इनकी वृद्ध मां महादेवी रहती हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार को इनकी अचानक तबियत खराब हो गई. ऐसे में परिवार के लोगों ने दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया. शनिवार को परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले. परिजनों के अनुसार चोर घर के अंदर से सोने के जेवरात, चांदी और लाखों रुपये ले गए हैं. सूचना पुलिस को दी गई है.