आगरालीक्स…आगरा में गर्मी से आज भी नहीं मिली राहत. 42 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. जानें कब बन रहे बारिश के चांस
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम बदलने और आज बारिश के आसार जताए थे लेकिन आज भी लोग गर्मी के कारण बेहाल रहे. सुबह से ही निकल रही चिलचिलाती धूप में एक पल ठहरना मुश्किल हो रहा है. दोपहर के समय तो मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों, ऐसा प्रतीत हो रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम बदल सकता है. सोमवार को अभी भी बारिश के आसार हैं. अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.