आगरालीक्स…आगरा में मॉडल शॉप्स के बाहर गाड़ी खड़ी करके शराब पी जाती है, बाद में नशे में चलाते हैं कार…33 ऐसे लोग पकड़े गए, हुआ बड़ा एक्शन. ये हैं इनके नाम
आगरा में शराब ठेकों और मॉडल शॉप्स के बाहर अपनी गाड़ियों को खड़ा करके उनके अंदर शराब पी जाती है और फिर इसके बाद नशे की हालत में ही लोग गाड़ी ड्राइव करके ले जाते हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है और ऐसे 33 चालकों को पकड़कर पहले उनका लाइसेंस जब्त किया गया और फिर बाद में निलंबित करा दिए गए हैं. इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भी भेजी गई थी.

जिन 33 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें 22 चालक आगरा के हैं तो 11 अन्य जिलों के. आगरा की ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार ब्रीथ एनालाइजर से चालक के नशे में होने की चेकिंग की जा रही है. पिछले पांच महीने में चेकिंग के दौरान 33 लोग पकड़े गए. उनके नशे में मिलने पर लाइसेंस जब्त किए गए और वाहन को सीजन करने के बाद चालान किया गया. इसकी रिपोर्ट आरटीओ को दी गई जिसके बाद जांच की गई और ड्राइविंग लाइसेंस को 3 महीने के लिए निलंबित किया गया है.
आगरा के लोगों के किए गए लाइसेंस निलंबित
प्रमोद कुमार
पुष्पेंद्र अग्रवाल
अजय सिंह तोमर
राजेश कुमार
सुभाष चंद्र गुप्ता
रिंकू
पीयूष कुलश्रेष्ठ
विष्णु
मधुर मुकेश
मलखान सिंह
शमसाद
हरदयाल सिंह
वरुण अग्रवाल
मनोज कुमार राव
अरुण कुमार
अजय कुमार
विशाल
खोमेंद्र सिंह
सचिन शुक्ला
दीप सक्सेना
अमर