Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: After recovering for 15 days, Shri Jagannath appeared in Agra with sister Subhadra and brother Balabhadra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: After recovering for 15 days, Shri Jagannath appeared in Agra with sister Subhadra and brother Balabhadra…#agranews

118

आगरालीक्स…आगरा में 15 दिन बार श्रीजगन्नाथ जी ने स्वस्थ होकर बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग दिए दर्शन, हरे राम, हरे कृष्णा.. कीर्तन पर झूमें भक्त

हाथ ऊपर उठाए हरि बोल के जयकारे, होठों पर मुस्कुराहट और आंखों श्रद्धा भाव की चमक। शंखनाद के साथ 15 दिन बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन को जैसे ही पट खुले, हाथ ऊपर उठाए भक्तों कर जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया। श्वेत वस्त्र धारण किए और मोगरे के फूलों से सजे श्रीजगन्नाथ जी के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दर्शन को हर भक्त व्याकुल था। बीमारी से उठे श्रीहरि के लिए आज हर भक्त अपनी अपनी रसोई से पकवान पकाकर आए। मंदिर की रसोई में 56 प्रकार के चावल पकाए गए।

कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (श्रीजगन्नाथ मंदिर) में आज नयन उत्सव का आयोजन किया गया। आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु बीमारी से उठे श्रहरि का हल्का श्रंगार कर आरती की। बताया कि मंदिर की रसोई में आज भोग के लिए 56 प्रकार के चावल (गुड़ के तावल, गन्ने के रस में पके चावल, चीनी के चावल, फीके चावल, नमकीन चावल) आदि पकाए गए। भक्तजन अपनी-अपनी रसोई से ढोकले, कचौड़ी, पूड़ी, मठरी, पराठा, तरह-तरह की सब्जियां, रसगुल्ले, बर्फी आदि पकवान पकाकर लाए। श्रीजगन्नाथ जी के पट खुलने से पहले हरे राम हरे कृष्णा… कीर्तन करते हुए भगवान की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे। 19 जून को मंदिर परिसर में शाम 6 बजे से भजन संध्या व छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल राहुल बंसल कांता प्रसाद अग्रवाल आशु मित्तल सुशील अग्रवाल विमल नयन फतेपुरिया अखिल बंसल विपिन अग्रवाल अमित बंसल रमेश यादव विकास बंसल लड्डू अशोक अग्रवाल विभु सिंघल शैलेश बंसल त्रिलोक चंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

मंदिर की साज सज्जा करते बीती भक्तों की रात
आगरा। नयम उत्सव के लिए भक्तों की पूरी रात साज सज्जा करते हुए बीती। पिछले एक सप्ताह से मंदिर में रंग रोगन का कार्य कलता रहा। रात भर मंदिर की सफाई कर दो कुंतल फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया। संध्या काल में सूरज की रोशनी मंदी हुई को हर तरफ जिलमिल रोशनी जगमगाने लगी। 15 दिन से भगवान जगन्नाथ के दर्शन को आतुर भक्त पल-पल का इंतजार करते नजर आए।

अश्वों से सजे रथ पर विराजेंगे जगन्नाथ जी, अर्जुन बनेंगे सारथी
आगरा। 20 जून को श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत रथयात्रा का आजोजन किया जा रहा है। बल्केश्वर महादेव मंदिर से रथयात्रा प्रारम्भ होकर बल्केश्वर कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पर विराम लेगी। रथ को भक्तजन रस्सी से खींचकर लेकर जाएंगे। श्रीजगन्नाथ भगवान श्वेत अश्वों से सजे रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। कदम्ब, वैजयन्ती, मोगरा, मालती, आर्किड, एन्थोरियम जैसे पुष्पों से रथ को सजाया जाएगा। रथयात्रा में देश विदेश के सैकडों भक्त शामिल होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!