आगरालीक्स…आगरा में 60 मरीजों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ.
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल और नीवा बूपा हैल्थ इंश्योरेंस द्वारा स्वास्थ्य जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर बीएम कम्पाउंड, पार्क वैली, बोदला रोड पर लगाया गया। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शिविर का लाभ 60 से अधिक मरीजों को मिला। फिजीशियन, गायनेकोलाॅजिस्ट, आॅर्थोपेडिक्स, डेंटिस्ट, आॅप्टोमेट्रिस्ट में डाॅ. विशाल गुप्ता, डाॅ. समीर भारद्वाज, डाॅ. अनीता यादव, डाॅ. इंद्रजीत, डाॅ. चंदन ने अपनी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

पार्क वैली सोसायटी कीं सचिव अंजू जैन का सहयोग सराहनीय रहा।
रीजनल बिजनेस हैड, वेस्टर्न यूपी, उजाला सिग्नस हैल्थकेयर दिव्य प्रशांत बजाज ने कहा कि अस्पताल की ओर से अपने सामाजिक उत्तरादायित्व के क्रम में यह शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। क्षेत्रीय प्रमुख, नीवा बूपा हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मनीष शर्मा और सीनियर बिजनेस मैनेजर कमल यादव ने लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का महत्व बताया।