नईदिल्लीलीक्स…नेपाल में विवादों के बाद आज से आदिपुरुष सहित सभी भारतीय फिल्मों पर रोक। मुंबई में हिंदूवादी संगठनों ने शो रुकवाया। हनुमान चालीसा का पाठ…
नेपाल में जानकी भारत की बेटी शब्द पर एतराज

नेपाल में आदिपुरुष फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है। खासकर जानकी को भारत की बेटीवाले संवाद पर नेपाल के सिनेमाघरों में भारत शब्द को म्यूट कर दिखाया जा रहा था लेकिन अब सोमवार से आदिपुरुष सहित सभी भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
संवाद हटाने को दी गई थी मेकर्स को चेतावनी
काठमांडू के मेयर बालेंद्र साह ने सभी सिनेमाघर मालिकों को हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन नहीं करने के आदेश दिए हैं। जानकी वाले संवाद पर फिल्म मेकर्स को इस संवाद से भारत शब्द हटाने की तीन दिन की चेतावनी भी दी थी।
जानकी के वस्त्रों पर भी आपत्ति

साथ ही जानकी के कुछ सीन पर भी आपत्ति है, जिसमें वह फूहड़ लग रही हैं।
मुंबई में शो रुकवाकर दर्शक बाहर निकाले

दूसरी ओर मुंबई में हिंदूवादी संगठनों ने मुंबई के नालासोपारा में फिल्म के शो को रुकवाकर दर्शकों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया।