ग्वालियरलीक्स… मुरैना में प्रेमी युगल की हत्या कर शव चंबल नदी में बहाए। लड़की पक्ष के 15 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम। गोताखोरों द्वारा शवों की तलाश
लड़का-लड़की एक ही जाति के थे

मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र के तनबसई गांव की 18 साल की लड़की शिवानी पुत्री राजपाल सिंह तोमर का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव बालूपुरा के 21 साल के राधेश्याम उर्फ छोटू पुत्र लाखन सिंह तोमर के साथ था। दोनों एक ही जाति के थे लेकिन दोनों के परिवार को कड़ा ऐतराज था। तीन जून से लड़का और लड़की दोनों गायब थे।
लड़के का परिवार लगा रहा था हत्या का आरोप
छोटू तोमर का परिवार लगातार आरोप लगा था, कि लड़की के परिवार वालों ने दोनों को मार दिया हैलेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
महिलाओं ने खोला हत्या का राज
इस पर पुलिस ने लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आज उसका कुछ महिलाओं ने खुलासा किया कि दोनों की तीन जून को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शवों का मिलना है मुश्किल
इसके बाद शव चंबल नदी में बहा दिए। शवों को नदी में फेंके हुए 15 दिन हो गए। ऐसे में नदी में घड़ियालों की वजह से शव मिलना मुश्किल है फिर भी गोताखोरों को शव तलाशने के कार्य में लगाया गया है।