आगरालीक्स …आदिपुरुष मूवी के डायलॉग बदले गए, कपड़ा तेरे बाप की जगह लंका तेरे बाप की। आज से नए डायलॉग के साथ आदिपुरुष मूवी देखिए।

आदिपुरुष मूवी के डायलॉग पर मचे विवाद के बाद मनोज मुंतशिर ने टवीट कर कहा था कि डायलॉग बदले जाएंगे। सोमवार को मूवी के विवादस्पद डायलॉग बदल दिए गए हैं। अब नए डायलॉग के साथ मंगलवार से आदि पुरुष मूवी दर्शक देख सकेंगे।
बाप की जगह लंका
तेल तेरे बाप का. कपड़ा तेरे बाप का. और जलेगी भी तेरे बाप की. इस डायलॉग पर विवाद हुआ था। बाप की जगह लंका कर दिया गया है, इससे डायलॉग हो गया है कि तेल तेरी लंका का, कपड़ा तेरी लंका और जलेगी भी तेरी लंका। जबकि तू अंदर कैसे घुसा, तू जानता भी है कौन हूं मैं की जगह तुम अंदर कैसे घुसे, तुम जानते भी हो कौन हूं मैं, इसके साथ ही कई और डायलॉग बदले गए हैं।
इन डायलॉग पर हुआ था विवाद
तेल तेरे बाप का. कपड़ा तेरे बाप का. और जलेगी भी तेरे बाप की.”
बोल दिया, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे.
भैया आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं.
मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेष नाग को लंबा कर दिया. अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है.
बोल दिया, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे.