आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के फार्म भरने की आज अंतिम तिथि है, प्राइवेट फार्म भरने में आ रही समस्या।

आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। 1.25 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना हैं, पहले 10 जून फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी लेकिन 25 हजार परीक्षा फॉर्म ही भरे गए। इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी गई।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर निर्णय आज
विवि प्रशासन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर आज निर्णय लेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि प्राइवेट फॉर्म भरने में आ रही समस्या का समाधान कराया जाएगा।