आगरालीक्स… आगरा में संतोषी माता सीरियल फेम रतन राजपूत ने कहा कि मैं बिहार से हूं, संस्कृति नहीं भूली। मैं जिंदगी अपने लिए जीती हूं, कंफर्टेबल लगे वो पहनती हूं। शॉर्ट्स पहनती हूं पर छठ पूजा भी करती हूं।
शनिवार को होटल गेटवे में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा मैं टाइप्ड नहीं होना चाहती, क्योंकि मैं किरदार को ही जी रही हूँ। संतोषी मां के प्रति लोगों की श्रद्धा मालूम है, संतोषी मां फिल्म आयी थी तो दर्शक सिनेमा हॉल में जूते उतार कर घुसते थे। उन्होंने कहा कि युवा अपनी खासियतों को पहचानें। भोजपुरी में अच्छी फिल्म बनें तो मैं भी करना चाहूंगी।
बिग बॉस में व्यवहार अच्छा नहीं
बिग बॉस सीजन-7 की प्रतिभागी रतन ने कहा वहां कई लोगों का व्यवहार ठीक नहीं था। मुझे नाना पाटेकर नहीं बनना, खुद की पहचान बचानी है। यदि मुंबई में ढलती तो मैं अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो की लाली नहीं बनती और महाभारत की अम्बा न बनती।
Leave a comment