हैदराबादलीक्स…साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और उपासना का घर खुशियां बिखरीं। शादी के 11 साल बाद आज उपासना ने बेटी को जन्म दिया।
अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था

साउथ फिल्मों के हीरो रामचरण की पत्नी उपासना को सोमवार को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल लाया गया था, जहां आज उन्होंने बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी सामने आने से कुछ घंटों पहले ही अस्पताल से राम और उनकी पत्नी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था।
11 साल बाद बेटी हुई पैदा
उल्लेखनीय है कि राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद माता-पिता बने हैं। अपोलो अस्पताल ने रामचरण और उपासना के बच्चे की खबर शेयर की है।
अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी
एक मेडिकल बुलेटिन शेयर करते हुए अस्पताल ने कहा कि, ‘मिसेज उपासना कामिनेनी कोनिडेला और राम चरण की 20 जून 2023 को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स में एक बच्ची हुई. बच्चा और मां स्वस्थ हैं।