आगरालीक्स….. आगरालीक्स आगरा में हाईवे पर लगा भीषण जाम, रामबाग से आईएसबीटी तक जाम।
आगरा में बारिश के बाद आगरा दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। मंगलवार सुबह से ही आईएसबीटी से रामबाग चौराहे तक जाम लगा हुआ है। गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक जाम जैसे हालात बने हुए हैं।
भूसे से भरा ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम
सुल्तान गंज की पुलिया सर्विस रोड पर फ्लाईओवर पर भूसे भरा ट्रैक्टर पलट गया। इससे इसके चलते आगरा दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया है, वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बारिश होने से लोग जाम के साथ ही भीग भी रहे हैं।