आगरालीक्स…आगरा में झमाझम बारिश में भी जोनल पार्क में हुआ योग. योग के दीवानों ने बारिश के बीच ही शुरू किया योग…
सुबह जब लोग उठकर अपने घरों से निकले तो चारो ओर पानी से रास्ते जलमग्न दिखाई दिए । जहां इंद्र देवता ने गर्मी की तपिश से लोगो को राहत दी वहीं लगातार बारिश भी योग के दीवानों को योग करने से नहीं रोक पाई। आगरा फतेहाबाद रोड स्तिथ ज़ोनल पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चल रहे पंच दिवसीय योग समारोह के चौथे दिन रात से लागातार हो रही वर्षा से ज़ोनल पार्क जलमग्न था फिर भी आगरा विकास मंच और ज़ोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा आयोजित योग शिविर में आज चौथे दिन निर्धारित समय पर पहले सत्र का योग शरू हुया। योग गुरुओं ने रेन कोट पहनकर योग कराया वहीं योग के दीवाने सैकड़ो साधकों ने वारिश के बीच ही योग शुरू कर दिया। भारतीय योग संस्थान के दक्षिणी जिला प्रमुख योग गुरु वी पी शुक्ला ने बताया कि ज़ोनल पार्क में पिछले 15 महीने से निःशुल्क योग शिविर चल रहा है। 2014 के बाद साल दर साल लोगो की योग के प्रति रुचि बढ़ रही है लेकिन 40 वर्ष के योग जीवन में मैंने कभी ऐसा दृश्य नही देखा है। यहां लोगो मे योग प्रति जुनून है।

पंतजलि योग समिति के योग आचार्य वी के आर्या ने कहा कि दोनों आयोजक आगरा विकास मंच और ज़ोनल पार्क मित्र मंडल की पूरी टीम के द्वारा योग के इस अनूठे संगम में अतुलनीय सहयोग और त्याग आज झमाझम बारिश भी लोगो का जोश नही रोक पाई। दूसरे सत्र में उदयपुर से आये फिट ऑफ इंडिया के ट्रेनर गौरव भारद्वाज ने संगीत द्वारा नृत्य के साथ योगा से वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया । जिसके कारण कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से 1 घण्टे अधिक चला। आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील जैन ने कहा कि पांच दिनों के इस कार्यक्रम में आज चौथे दिन ज्यादा जोश देखने को मिला बारिश से गर्मी तपिश समाप्त हो गई तो झमाझम बारिश ने लोगो का उत्साह बढ़ा दिया है। आज योग के प्रति लोगों का जुनून देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम संचालक ने दिनेश अगरिया ने बताया कि आज के जोश को देखते हुए 21 जून के मुख्य कार्यक्रम को आधे घण्टे पहले शुरू किया जाएगा और आधे घण्टे बाद समापन होगा कल 5:30 पर पहला सत्र प्रारम्भ होगा और 8 बजे समापन होगा।
आयोजक दोनो संस्थाओं के अध्यक्ष राजकुमार जैन और लाल सिंह धाकरे ने शहर की जनता से कार्यक्रम में आने की अपील की है।। आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल के डॉ वी के शर्मा, रमन गुप्ता, एम पी सिंह, राघवेंद्र शर्मा, सोनू गुप्ता, उदयपाल सिंह, सन्देश जैन, अतिन जैन , जयराम दास, अरविंद शर्मा , पूर्वा जैन, कविता जैन, शैलेन्द्र तोमर ,तरुण उपाध्याय, सीताराम शर्मा, वीरू पंडित , कमल राठौर, उमेश वर्मा,विपिन लोधी , संध्या रानी, जरीना खान, संतोष गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजीव ठाकुर, विमल भट्ट , सक्षम धाकरे और अधर्व गौड़ आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था सम्भाली।