Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Three-day international conference Archicon-2023 in Agra from September 15…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Three-day international conference Archicon-2023 in Agra from September 15…#agranews

264

आगरालीक्स….आगरा में जुटेगी आर्किटेक्ट्स की दुनिया. देश भर से आएंगे 1500 आर्किटेक्ट डैलीगेट्स. घर—मल्टीस्टोरीज बिल्डिंग बनाने के लिए 100 से अधिक कंपनियां करेंगी इनोवेटिव बिल्डिंग मैटेरियल का प्रदर्शन

आर्किटेक्ट एसोसिएशन आगरा द्वारा 15 सितंबर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में तीन दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आर्कीकॉन-2023 का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार शाम एमजी रोड स्थित होटल होलीडे इन में आयोजन से पर्दा हटाते हुए एसोसिएशन के प्रेसिडेंट समीर गुप्ता विभव ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में देश भर से 1500 आर्किटेक्ट डैलीगेट्स शामिल होंगे। इनमें देश-दुनिया के जाने-माने वास्तु विशेषज्ञों के अलावा बिल्डर्स, रियल एस्टेट डेवलपर्स, निर्माण उद्योग से जुड़े अन्य प्रोफेशनल्स तथा आगरा व आसपास के जनपदों से वास्तु प्रेमी और आमजन सहभागिता करेंगे। समीर गुप्ता ने बताया कि पूरे देश की आर्किटेक्ट एसोसिएशन और निर्माण उद्योग से जुड़े अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को भी कॉन्फ्रेंस में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

‘कल के लिए वास्तु’ पर करेंगे विचार साझा
सचिव अमित जुनेजा और कोषाध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में उपलब्ध विश्व स्तरीय प्लेटफार्म पर आर्किटेक्चरल फ्रेटरनिटी के सदस्य नई तकनीकों और विचारों के प्रयोग पर बल देते हुए भविष्य के लिए वास्तु पर अपने सारगर्भित विचार, तकनीक, शोध, अनुभव, डिजाइंस और उपलब्धियों को साझा करेंगे। सभी विशेषज्ञ वक्ताओं का वास्तु की सस्टेनेबिलिटी यानी स्थिरता और निरंतरता पर विशेष फोकस रहेगा। विभिन्न सत्रों में आर्किटेक्चर के क्षेत्र में अधुनातन विकास और तकनीकी परिवर्तनों पर भी व्याख्यान होंगे।

स्वर्णिम अतीत से भी सीखेंगे वास्तु का पाठ
आर्कीकौन-2023 के समन्वयक सुनील चतुर्वेदी और येशवीर सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में गौरवशाली, स्वर्णिम और समृद्ध ऐतिहासिक वास्तु को विशेष रुप से शोकेस किया जाएगा। विशेषकर दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक ताजमहल के साये में यह विमर्श और भी अर्थपूर्ण और महत्वपूर्ण हो जाएगा जब देश- दुनिया के विशेषज्ञ आज की दुनिया में ऐतिहासिक वास्तु की प्रासंगिकता पर चर्चा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की लगेगी प्रदर्शनी
समन्वयक सिद्धार्थ शर्मा और अनुराग खंडेलवाल ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान अभी तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें 100 से अधिक नामी-गिरामी कंपनियां और ब्रांड्स इनोवेटिव बिल्डिंग मटेरियल का प्रदर्शन करेंगे। लेटेस्ट कंस्ट्रक्शन मैटेरियल पर विशेष फोकस रहेगा। कंपनियों को अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स शोकेस करने और देश भर से आए प्रतिनिधियों से वन टू वन संवाद करने का सुअवसर मिलेगा।

यह भी हैं शामिल
तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की तैयारियों में संयुक्त सचिव आकाश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, अवंतिका शर्मा, अपूर्व भगत, अनुभव दीक्षित, प्रीतम सिंह, अनुज सारस्वत, राहुल गुप्ता और जसप्रीत सिंह भी जुटे हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!