आगरालीक्स…………..आगरा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा से हादसा टला, अचानक रथ आगे बढ़ा, बच्चे और महिलाएं फंसे, श्रद्धालुओं को खरोंच तक नहीं आई।

आगरा में मंगलवार को इस्काॅन मंदिर रश्मि विहार कमला नगर द्वारा श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। बल्केश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा कमला नगर होते हुए इस्काॅन मंदिर पहुंचेगी। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास रथयात्रा के बगल में ही एक मंच बनाया गया, इस मंच पर ढोल नगाड़े बज रहे थे। श्री जगन्नाथ रथयात्रा में रथ की रस्सी खींचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए।
अचानक से रथ आगे बढ़ा, महिलाएं और बच्चे फंसे
श्री जगन्नाथ रथयात्रा मे रथ की रस्सी श्रद्धालु खींचते हैं, बल्केश्वर मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होना था। श्रद्धालु रथ की रस्सी पकड़ कर खड़े हुए थे। श्री जगन्नाथ जी को रथ पर बिठाया गया, रथ के आस पास बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे खड़े हुए थे। इसी बीच रथ की रस्सी को श्रद्धालु ने खींच दिया, इससे रथ आगे बढ़ गया। रथ के नीचे महिलाएं और बच्ची फंस गए। उन्हें बचाने के लिए रथयात्रा में शामिल लोग रथ की तरफ दौड़े, रथ को हाथों से रोक दिया। आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद रथ के नीचे फंसी महिलाएं और बच्ची को बाहर निकाला गया। समय रहते रथ को रोकने से खरोंच तक नहीं आई।
गूंजने लगा हरे रामा, हरे कृष्णा
रथ को पीछे किया गया, रथ के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। किसी को खरोंच तक न आने पर हरे रामा, हरे कृष्णा के जयकारे गंूजने लगे। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी, मौसम ने भी साथ दिया, काली घटाओं के बीच श्री जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हूई। जगह जगह पर स्वागत हुआ।