आगरालीक्स…आगरा में जून के महीने में बारिश का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा. 24 घंटे में जून में अभी तक की सबसे अधिक बारिश. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा.
आगरा में कल से हो रही बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है. अभी तक जो लोग गर्मी के कारण परेशान थे वो बारिश के आने से खुश दिखाई दिए. आगरा में सोमवार सुबह 8 बजे से आज मंगलवार सुबह 8 बजे तक 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है. कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने मौसम को इतना ठंडा कर दिया कि तापमान धड़ाम हो गया. एक ही दिन में 10 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर नीचे पहुंच गया है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले पूरा सप्ताह भर गर्मी से राहत भरा रहेगा. बुधवार को भी बारिश के चांस हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/06/23) 29.7
Departure from Normal(oC) -10
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/06/23) 25.6
Departure from Normal(oC) -2