आगरालीक्स ….आगरा में 24 घंटे में रिकॉर्ड 50 एमएम बारिश हुई, जानें आज क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान, धूप निकलेगी या होगी बारिश।

आगरा में सोमवार से बारिश हो रही है, दो दिन हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया है। 24 घंटे में 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार के सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं तापमान 27 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। तापमान 31 डिग्री तक पहुंचेगा।
26 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 जून तक आगरा का मौसम ऐसा ही रहेगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
21-Jun 24.0 31.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
22-Jun 25.0 35.0 Partly cloudy sky
23-Jun 26.0 37.0 Partly cloudy sky
24-Jun 26.0 37.0 Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening
25-Jun 27.0 37.0 Partly cloudy sky
26-Jun 26.0 35.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm