आगरालीक्स …..आगरा में एक साथ 25 हजार लोगों ने किया योग, तन, मन और चेतना के साथ व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने का काम करता है योग।
योग दिवस पर बुधवार को एकलव्य स्पाटर्स स्टेडियम में सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री एके शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। इसके साथ ही पार्कों, स्कूलों, कॉलोनियों और अपार्टमेंट में योग दिवस मनाया गया। पालीवाल पार्क के साथ ही मेहताब बाग में योग दिवस मनाया।
स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी है योग
योग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। इसलिए सुबह सुबह योग करें।