आगरालीक्स ….आगरा का मौसम अच्छा है, अपनी फैमिली और रिश्तेदारों के साथ ताजमहल, आगरा किला घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी में फ्री एंट्री।

योग दिवस पर देश के सभी स्मारकों में प्रवेश फ्री किया गया है। बुधवार को सुबह लोगों ने योग किया, अब वे अपने परिवार के साथ ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माउददौला, फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने के लिए जा सकते हैं। योग दिवस पर देश भर के सभी स्मारकों में प्रवेश फ्री है।