आगरालीक्स…आगरा में शादी में सवा करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी दहेज उत्पीड़न। बहू पर शराब पीने को दबाव। हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने दर्ज कराया मुकदमा।
थाना सिकंदरा में मुकदमा, खर्चे का दिया ब्योरा

थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी निवासी एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 20 नवंबर-2021 को आवास विकास निवासी एक युवक से हुई थी। पिता ने शादी में 1.21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। इस खर्च का पूरा ब्योरा दिया है।
अब ऑडी कार औऱ 50 लाख रुपये की मांग
महिला का कहना है कि शादी के बाद पति ऑडी कार और बिजनेस के लिए पचास लाख रुपये की मांग करता है और मारपीट करता है।
ससुर पर भी गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच
महिला ने ससुर पर बुरी नीयत रखने, शराब पिलाने का दबाव बनाने के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी आनन्द कुमार शाही का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।