आगरालीक्स…आगरा नगर निगम का पहला सदन शुरू। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए होगा चुनाव। बसपा ने भी उतारे प्रत्याशी..
नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्य चुने जाने हैं

नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्यों का पहला सदन आज से शुरू हुआ, जिसमें नगर निगम कार्यकारिणी का गठन होना है।
भाजपा ने 12 और बसपा के चार प्रत्याशी
भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे 12 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि बसपा ने चार प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर मुकाबला रोमांचक बना दिया है।
चुनाव प्रक्रिया जारी है
चुनाव प्रक्रिया सुबह से शुरू हो गई, नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 1:30 बजे तक का समय दिया गया।
भाजपा की ओर से यह है प्रत्याशी
भाजपा की ओर से रवि बिहारी माथुर, राकेश जैन, सुधीर राठौर, बद्री प्रसाद, प्रवीणा राजावत ,अनुराग चतुर्वेदी, हरिओम गोयल, मंजू प्रजापति, हेमलता चौहान, गजेंद्र पिप्पल और अन्नू गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया है।
बसपा ने इन्हे मैदान मे उतारा
बसपा ने कप्तान सिंह, अरविंद मथुरिया, यशपाल सिंह और मोहम्मद आसिफ का नाम प्रस्तावित किया है।