आगरालीक्स…आगरा में रोजगार मेला 28 जून को लग रहा है. कई प्राइवेट कंपनियां आ रही हैं. 500 से अधिक वैकेंसीज के लिए होगा इंटरव्यू
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा दिनांक 28-06-2023 को प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सांई का तकिया चौराहा, एम0जी0रोड आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (सेवायोजनडाटयूपीडाटएनआईसीडाटइन) की की रोजगार मेला आई0डी0-7825 अथवा एन०सी०एस० पोर्टल (एनसीएसडाटजीओवीडाटइन) पर अपना ऑनलाइन आवेदन दिनांक 28-06-2023 तक कर प्रतिभाग कर सकते हैं।