आगरालीक्स ….आगरा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी से अवैध वसूली में दो सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही निलंबित। कारोबारी ने 112 नंबर और पुलिस आयुक्त के सीयूजी नंबर पर की थी शिकायत।

आगरा में 18 जून को बोदला सिकंदरा रोड पर हेमा पेट्रोल पंप के पास पुलिस कर्मियों ने एक ट्रक को रोक लिया, ट्रक के पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। ट्रक बंद करने की धमकी दी, चालक ने ट्रक मालिक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ऋषभ को बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने ट्रक छोड़ने के लिए 40 हजार रुपये मांगे, 20 हजार रुपये में बात बन गई, कारोबारी ने फोन कर अपने साथी को बुलाया, आरोप है कि पदम प्राइड चौकी प्रभारी गौरव राठी, एसआई नीरज कुमार और सिपाही रवि कुमार 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद ट्रक छोड़ा।
ट्रक छूटते ही 112 नंबर और सीपी के सीयूजी पर की शिकायत
पुलिस कर्मियों ने 20 हजार रुपये लेकर ट्रक छोड़ दिया। ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने 112 नंबर और पुलिस आयुक्त के सीयूजी नंबर पर शिकायत कर दी। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने डीसीपी सूरज राय से जांच कराई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन निलंबित
डीसीपी सूरज राय की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पदम प्राइड चौकी प्रभारी गौरव राठी, एसआई नीरज कुमार और सिपाही रवि कुमार को निलंबित कर दिया है। मौके पर ताजगंज थाने में तैनात दरोगा भी वहां थे लेकिन वे एक मामले में दबिश देने गए थे वे इसमें शामिल नहीं थे उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।