आगरालीक्स…. आगरा में तेज धूप में दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलने की अपील। जारी की गई एडवाइजरी।

प्रशासन ने लू के प्रकोप को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। अपील की है कि कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक के मध्य। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें। कड़ी धूप में अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से बचें एवं थोड़े-थोड़े अन्तराल पर विश्राम लें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। 5. सफर में अपने साथ पानी रखें। जितनी बार हो सके पानी पीयें, प्यास न लगे तो भी पानी पीयें। 7. जानवरों को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दें। धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे एवं खिड़की खुले रखें। जिससे हवा का आना-जाना बना रहें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू-पानी, छाछ, आम का पना, फलों का ताजा जूस, बेल का शर्बत एवं नारियल पानी इत्यादि का सेवन करें। मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी एवं सन्तरा इत्यादि का भी सेवन करें। संतुलित पौष्टिक व हल्का भोजन नियमित करें। भोजन में दही एवं सत्तू को भी सम्मिलित करें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन करने से बचें। चाय, कॉफी, शराब जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें यह शरीर को निर्जलित कर सकते हैं। अपने घर को ठण्डा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिडकिया खुली रखें।. ठंडे पानी से बार-बार नहायें। खिड़की को रिफलेक्टर एवं गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सकें। आपात स्थिति से निपटने के लिये प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करें तथा स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।