लखनऊलीक्स… प्रदेश में नये सत्र 2023-24 में पॉलीटेक्निक संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानें विस्तार से।
ऑनलाइन होगा परीक्षा का आयोजन

शासन की ओर से पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रवेश परीक्षा आयोजन की तैयारी चल रही है।प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू की गई थी।
पहले जून माह में होना था परीक्षा का आयोजन
पहले प्रवेश परीक्षाएं जून में प्रस्तावित थीं। इससे कुछ दिन पहले ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव राम रतन को हटा दिया गया था। इसकी वजह और प्रवेश परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन न होने से प्रवेश परीक्षाएं जुलाई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
पहली बार सभी 75 जिलों में प्रवेश परीक्षा
इसके साथ ही आवेदन करने की पहली बार सभी 75 जिलों में परीक्षा की तैयारी के लिए तीन लाख आवेदन आए। प्रवेश परीक्षा के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए।
तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा योग्य
परिषद के सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 378870 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें से 324225 अभ्यर्थियों ने फार्म भरकर प्रवेश शुल्क जमा किया। जो प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य हैं।
आवेदन में सुधार को 27 जून तक का समय
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा केंद्र के लिए प्राथमिकता पर चार विकल्प देने हैं। वहीं आवेदन फार्म में किसी तरह के सुधार के लिए भी 27 जून तक का समय दिया गया है