आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि के स्कूल आफ लाइफ साइंसेज में पर्यावरण विज्ञान में एमएससी कर सकते हैं। यहां एमएससी की 30 सीटें हैं।

आंबेडकर विवि के स्कूल आफ लाइफ साइंसेज में 1998 से पर्यावरण विज्ञान के कोर्स संचालित हैं। पर्यावरण अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा का कहना है कि एमएससी पर्यावराण विज्ञान दो वर्ष का पाठयक्रम है, चार सेमेस्टर हैं। 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस है। एमएससी पर्यावरण विज्ञान से सरकारी और निजी कंपनी में नौकरी की संभावनाएं बढ़ रही हैं।