आगरालीक्स….आगरा के एक बड़े टैक्स अधिकारी की जिंदगी में भूचाल मचा गई युवती. पहले की दोस्ती और फिर शादी. अधिकारी के होश तब उड़े, जब पता चली ये बात…
आगरा के एक राज्य कर विभाग के अधिकारी की जिंदगी में एक युवती भूचाल मचा गई है. युवती ने इस अधिकारी को हनीट्रैप का ऐसा शिकार बनाया कि अधिकारी के होश उड़ गए हैं. युवती ने खुद को आईएसएस अधिकारी बताकर फेसबुक पर पहले दोस्ती की और फिर आर्य समाज मंदिर में शादी. इसके बाद युवती बहाने से अपनी ड्यूटी पर चली गई और वहां से अधिकारी से पैसे मंगाती रही. जब काफी समय बाद भी युवती वापस नहीं आई तो अधिकारी को शक हुआ. जानकारी की तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और अधिकारी तो कभी जज बनकर वह कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है. पीड़ित राज्य कर विभाग के अधिकारी ने आरोपी युवती के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
जानें क्या है मामला
मैनपुरी के रहने वाले राजय कर अधिकारी आगरा के जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में तैनात हैं. वह यहां जगदीशपुरा में रहते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई. युवती ने अपना नाम कल्पना मिश्रा निवासी सुल्तानपुर बताया. युवती ने खुद को अविवाहित बताया और कहा कि वह अंडर कवर आईएएस अधिकारी है. अपनी तैनाती विभाग द्वारा मना होने के चलते नहीं बताई. इसके बाद कल्पना और यह अधिकारी आपस में बातचीत करने लगे और दोनों में पहले दोस्ती हुई और बाद में शादी के लिए तैयार हो गए.

राज्य कर अधिकारी ने बताया कि एक दिन उन्होंने कल्पना से मुलाकात की. जिस स्थान पर उसे बुलाया वह वहां नहीं आई तो इस पर उसे दूसरी जगह बुलाया. वह आई तो उन्होंने शादी से संबंधित करीब 71 हजार रुपये की खरीददारी भी की. इसके बाद आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. कल्पना मिश्रा कुछ दिन रहने के बाद अपने घर सुल्तानपुर चली गई. वहां से किसी ने किसी बहाने से वह रुपये की मांग करती रही और वह उसे रुपये भेजता रहा.
अधिकारी ने बताया कि एक दिन उन्हें पता चला कि कल्पना पहले से ही विवाहित है और उसने लखनऊ के एक व्यक्ति से शादी की थी जिससे तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. उन्होंने कल्पना के पति से मुलाकात की तो उसने शादी से संबंधित सुबूत देने से मना कर दिया. अधिकारी ने छानबीन की तो पता चला कि कल्पना खुद को जज बताकर कई लोगों से मिलती है और उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर रुपये लेती है. उसने खुद को हाथरस में तैनात बताकर एक पुलिस अधिकारी को भी अपने जाल में फंसाया था. राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.