आगरालीक्स …..आगरा में एडीए ने चलाया बुलडोजर, 150 करोड़ रुपये की भूमि कराई कब्जा मुक्त।

आगरा नगर महापालिका द्वारा 1966 67 में छीपीटोला में फल सब्जी विक्रेताओं को जमीन आवंटित की थी, 2000 में सिकंदरा में नई सब्जी मंडी बना दी गई। छीपीटोला सब्जी मंडी को खाली करा दिया गया लेकिन दुकानदारों ने सब्जी मंडी में निर्माण करा लिया था। एडीए ने पहले चरा में 52 करोड़ की 5200 वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई थी। अब दूसरे चरण में 100 करोड़ रुपये कीमत की 9000 वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई है।
22 साल बाद 14000 वर्ग मीटर जमीन कराई मुक्त
एडीए ने 22 साल बाद 14000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई है, इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपये है। दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए वेरीकेडिंग की गई है। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि मुक्त कराई गई जमीन के लिए योजना बनाई जा रही है।