आगरालीक्स…. आगरा में मैरिज होम से दूल्हे के पिता का कैश और ज्वैलरी से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में दिखाई दे रहा चोर, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के मलपुरा में इटौरा चौराहे के पास स्थित मैरिज होम में शुक्रवार को इटौरा निवासी सुनील की बेटी की शादी थी। शमसाबाद से बारात आई थी, फेरों पर दुल्हन पर चढ़ाने के लिए ज्वैलरी और कैश से भरा बैग लेकर दूल्हे के पिता लाखन सिंह के पास था। वे एक कमरे में बैग लेकर बैठे हुए थे, सुबह चार बजे उनकी छप्पी लग गई, आंख खुली को ज्वैलरी और कैश से भरा बैग न मिलने पर होश उड़ गए।
सीसीटीवी में अपाचे सवार दो युवक दिखाई दिए, एक संदिग्श को पकड़ा
तलाश करने पर भी बैग नहीं मिला, इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए। इसमें एक युवक अपाचे बाइक पर और दूसरा युवक सिगरेट पीते हुए दिखाई दिया। इन दोनों पर बैग चोरी करने का शक है, इनकी तलाश में लोग जुट गए। मैरिज होम के पास ही एक युवक बिना नंबर की अपाचे बाइक के साथ मिल गया, उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।