आगरालीक्स ….आगरा के मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में करोड़ों रुपये लेने के बाद भी सुविधाएं विकसित न करने पर फूट रहा आक्रोश। पुष्पांजलि गार्डेनिया में दो दिन से धरने पर बैठे फ्लैट मालिक
आगरा के आवास विकास सेक्टर 16 में पुष्पांजलि गार्डेनिया मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट हैं। पुष्पांजलि गार्डेनिया वेलफेयर सोसायटी ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, शनिवार से अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वाले धरने पर बैठे हैं।
हमारे पैसे से क्लब बनाया, अब किराया मांग रहे
आरोप है कि पुष्पांजलि गार्डेनिया के डायरेक्टर बीडी अग्रवाल ने जनसुविधाएं विकसित नहीं की हैं। आरोप है कि फ्लैट मालिकों से दो करोड़ रुपये लेकर क्लब बनाया, अब क्लब का 15 हजार रुपये किराया मांग रहे हैं। मैंटेनेंस मनी को खर्च नहीं करना चाहिए, उसे इस्तेमाल किया जा रहा है। अपार्टमेंट में जनरेटर के लिए अलग से पैसे लिए, पुराना जनरेटर लगा हुआ है। बिजली चली जाने पर जनरेटर बैठ जाता है। पार्किंग में सीवर का पानी भरा रहता है। दो दिन से धरना चल रहा है, मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।