आगरालीक्स…पुष्पांजलि गार्डेनिया के टॉवरों में लिफ्ट, सीवर निकासी, फायर सिस्टम आदि की सुविधा नहीं होने पर लोग भड़के। धरना देकर आक्रोश जताया।
टॉवरों में लिफ्ट तक नहीं लगी, फायर सिस्टम भी सही नहीं
पुष्पांजलि गार्डेनिया सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील यादव और वैभव मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने धरना देकर बिल्डर पर आरोप लगाया कि टॉवरों मे अभी तक लिफ्ट का काम पूरा नहीं किया गया है। फायर सिस्टम सुचारू रूप से नहीं चला है। सीवर निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पार्किंग में गंदा पानी भरा रहता है।
सुविधाओं के पैसे लिए काम अभी तक नहीं
पुष्पांजलि गार्डेनिया के फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने बिल्डर पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन सुविधाओं का पैसा लिया गया था, उन्हें अभी तक पूरा नहीं कराया है।
15 सूत्रीय मांगों को लेकर रोष, अफसरों से गुहार
उन्होंने 15 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने का अनुरोध किया है।