Friday , 4 September 2026
Home अध्यात्म Agra News: Devshayani Ekadashi on 29th June, Chaturmas will start for 148 days…#agranews
अध्यात्मआगरा

Agra News: Devshayani Ekadashi on 29th June, Chaturmas will start for 148 days…#agranews

282

आगरालीक्स…29 जून को देवशयनी एकादशी, शुरू होगा चातुर्मास. भगवान विष्णु करेंगे आराम. नहीं होंगे मांगलिक कार्य. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा ने बताया इसका महत्व

29 जून से चातुर्मास शुरू हो रहा है. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा ने बताया कि 29 जून को हरिशयनी एकादशी हे. इस दिन स्वाति नक्षत्र दिन में एक बजकर 10 मिनट तक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र, सिद्ध योग भी संपूर्ण दिन और अर्द्ध रात्रि के बाद एक बजकर 27 मिनट है. इस दिन सुस्थिर नामक औदायिक योग भी है. सूर्योदय कालीन एकादशी हने से विष्णु शयनी एकादशी इसी दिन मान्य रहेगी. यह महत्वपूर्ण एकादशी है, क्योंकि इसी दिन से विवाह आदि सभी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी.

ज्योतिषी आशिमा शर्मा

ज्योतिषी आशिमा शर्मा ने बताया कि इस बार चातुर्मास चार नहीं बल्कि पांच माह का होगा. चातुर्मास में इस बाद सावन दो माह का होगा. इसलिए चातुर्मास में सीधे एक माह का इजाफा हो रहा है. मान्यता के अनुसार चातर्मास में सृष्टि के पालनहार कहे जाने वाले भगवान विष्णु क्षीरसागर में आराम कर रहे होते हैं. ऐसे में 29 जून से लेकर 23 नवंबर तक यानी 148 दिनों तक शादी-ब्याह समेत किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होंगे.

ज्योतिषी आशिमा शर्मा ने बताया कि सभी मांगलिक कार्य भगवान विष्णु के जागृत अवस्था में ही किए जाते हैं. भगवान विष्णु के शयन करने से विवाह, वर वरण, कन्या वरण, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, शिवजी को छोड़कर देव प्रतिष्ठा, महायज्ञ का शुभारंभ, राज्याभिषेक, कर्णवेध, मुंडन आदि कार्यों को निषेध माना जाता है. लेकिन कुछ कार्य इस समय भी किए जाते हैं जिनमें पुंसवन, प्रसूति स्नान, इष्टिका दहन, नामकरण, अन्न प्राशन, व्यापार आरंभ आदि किए जा सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 4 September 2026

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर इन राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

error: Content is protected !!