Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: The harms caused by intoxication were explained in detail in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The harms caused by intoxication were explained in detail in Agra…#agranews

237

आगरालीक्स…आगरा में नशे से होने वाली हानियों को बारीकी से समझाया गया. युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने के लिए किया गया ये काम

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 जून से 26 जून 2023 तक चलने वाले नशा मुक्ति पखवाड़ा का समापन आज *अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग और मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आगरा जनपद में किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आगरा, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा, मद्य निषेध विभाग आगरा, सिविल डिफेंस आगरा, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स, एनसीसी छात्र,और विभिन्न स्कूलों के आए हुए प्रतिभागी छात्र, मिलकर आज जनपद आगरा में पहले एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आगरा द्वारा नशे से होने वाली हानियां को बारीकी से समझाया गया, एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्तजन को नशा त्यागने एवं जनपद को नशा मुक्त जनपद बनाए जाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई।

सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा/सदस्य/सचिव नशा मुक्त भारत अभियान आगरा के द्वारा उपस्थित सभी जन समूह के लोगों को *नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम को एक मिशन मोड के अंतर्गत काम करने के हेतु प्रेरित किया गया। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहने एवं नशे की लत से आजाद होने से संबंधित पोस्टर बैनर पंपलेट पेंटिंग के लिए प्रतियोगिता का आयोजन भी करायागया। विभाग के द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी वितरण कराए तथा तथा जागरूकता रैली के समापन के बाद सूक्ष्म जलपान का आयोजन कराया गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) उत्तर प्रदेश की आगरा जोन की यूनिट के प्रभारी डिप्टी एसपी इरफान नासिर खान द्वारा अवगत कराया गया कि जोन स्तर पर हमारी यूनिट के द्वारा जोन के 8 जनपदों सहित आगरा में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन को प्रभावी अंकुश लगाने व उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को ब्रेक करने और ड्रग्स माफियाओं को जड़ से खत्म करना इस यूनिट का मुख्य कार्य है साथ ही डिमांड कम करने के लिए जोन और जनपद स्तर पर समन्वय स्थापित करके अन्य विभागों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी किया जा रहा है इसमें एक युद्ध नशे के विरुद्ध, तथा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की लत से आजादी दिलाना के लिए गोष्ठी सेमिनार रैली पोस्टर पंपलेट बैनर और सोशल मीडिया व्हाट्सएप टि्वटर फेसबुक इंस्टाग्राम इत्यादि के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है स्कूल कॉलेज नागरिक समाज और एनजीओ सोशल वर्कर नशा मुक्ति केंद्रों और संबंधित विभाग से समन्वय कर नशा मुक्त करने और नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है

अभियान में सेंट जॉन्स के बच्चों और आगरा कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाई गई मध्य निषेध विभाग की पोस्टर का आयोजन किया गया जिसमें 4 बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र बांट कर पुरस्कृत किया गया। जिसमें निहिता सेंट जॉन्स कॉलेज प्रथम ,कोमल कुमारी द्वितीय ,करिश्मा आगरा कॉलेज तृतीय,पायल शर्मा को चतुर्थ,मुख्य विकास अधिकारी आगरा द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिया गया।इसके बाद, एक बहुत बड़ी मधनिषेध रैली का आयोजन किया गया जोकि विकास भवन आगरा से पैदल चलकर हरी पर्वत चौराहे का चक्कर काटते हुए वापिस संजय पैलेस आगरा तक लगभग 2 किलोमीटर की रैली आयोजित की गई। जिसमें से लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!