आगरालीक्स…. हाईस्कूल और इंटर की अंकतालिकाओं में आज सुधार करा सकेंगे। इसके लिए बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में विशेष शिविर लगाया गया है।

बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में लगाए जा रहे विशेष शिविर में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की टीम अंकतालिकाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेगी। डीआईओएस मनोज कुमार के अनुसार, शिविर 28 और 30 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगेगा, इसमें 2014 से 2021 तक के लंबित प्रकरणों का समाधान किया जाएगा।