आगरालीक्स…..आगरा में मां की पिटता देख बेटा तीन किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा।

आगरा के बाहर के गांव जेबरा निवासी हरिओम आए दिन पत्नी सीमा के साथ मारपीट करता है। हरिओम सोमवार शाम को अपने घर पहुंचा, वह शराब के नशे में था, पत्नी सीमा ने उसे खाना दिया। हरिओम ने खाने की प्लेट फेंक दी, इसका सीमा ने विरोध किया तो चूल्हे की फूंकनी लेकर वह उसे मारने लगा।
थाने पहुंचा बेटा
मां को पिटता हुआ देख 11 साल का बेटा किशन पैदल पैदल थाना बाह पहुंच गया। उसने थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को बताया कि मां को बचा लीजिए पापा उनकी पिटाई कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीम भेजकर हरिओम को थाने पर बुला लिया, चेतावनी देकर छोड़ दिया।