आगरालीक्स…आगरा में एटीएम काटने जा रहे थे 2 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा. इनमें एक एटीएम में पैस डालने वाली कंपनी का कर्मचारी. एटीएम टैक्नीशियन भी करता था मदद
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने एटीएम काटकर रुपये चुराने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से एटीएम काटने के औजार, तमंचा आदि सामान भी बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुमित बघेल और जसवंत शर्मा बताया है.

पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह सिकंदरा क्षेत्र में एटीएम को गैस कटर से काटने की योजना बनाने के लिए घूम रहे थे. सुमित बघेल पहले एटीएम में पैसा जमा कराने वाली कंपनी में काम करता था. उसने बताया कि 26 जून को उन्होंने आवास विकास कॉलोनी में सीवीएस प्लाजा स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम को काटने की कोशिश की थी. तब वह पांच लोग थे. कुछ लोगों के आ जाने से वह भाग गए.
उनके साथ रोहित पुत्र दुर्ग सिंह निवासी दीप विहार थाना न्यू आगरा, राज ठाकुर पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी 107 खेल गांव बसेरा दयालबाग थाना न्यू आगरा, अभिषेक निवासी दीप विहार थाना न्यू आगरा थे. रोहित का भाई मोनू एटीएम टैक्नीशियन का काम करता है. उसको कई एटीएम के बारे में जानकारी रहती है कि किसमें कितना पैसा है. वही उन्हें फीडबैक देता था.
पुलिस ने इनके पास से एक 315 बोर तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, एक चाकू, आरी, मिर्ची स्प्रे, एक पैकेट रेड चिली पाउडर, एक कटर, पेचकस, दो रिंच आदि सामान बरामद किया है.