आगरालीक्स…आगरा में तीन मंजिला बन रही बिल्डिंग पर एडीए का एक्शन. चारों तरफ से बिल्डिंग को किया सील…नोटिस देने के बाद भी चल रहा था काम
आगरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण का एक्शन लगातार जारी है. आज भी एडीए ने ताजगंज वार्ड में अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की है. यहां तीन मंजिला बन रही बिल्डिंग का बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य किा जा रहा था. कार्रवाई के समय यहां पुलिस बल और एडीए का सचल दस्ता मौजूद रहा.

एडीए की टीम आज ताजगंज वार्ड में गुलमोहर एन्क्लेव शमसाबाद रोड पर पहुंची. यहां एडीए भूखंड संख्या 1 पर योगेश कुमार, हरीओम प्रकाश द्वारा करीब 100 मीटर जमीन पर तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही थी. बिना मानचित्र स्वीकृति कराए निर्माण करने पर एडीए ने कार रुकवा दिया. साथ ही चारेां तरफ से बिल्डिंग को सील कर दिया.
सीलिंग की कार्रवाई से पहले एडीए ने नोटिस जारी किए थे लेकिन इसके बाद भी काम को नहीं रोका गया तो धारा 28 (1) के तहत विकास कार्य रोकने का नोटिस देकर थाना ताजगंज पुलिस की मदद ली गई. इसके बाद यह सीलिंग की कार्रवाई की गई