आगरालीक्स…मथुरा से लेकर गोवर्धन तक गुरु पूर्णिमा मेले का उल्लास. 4 जुलाई तक मेले में एक करोड़ लोगों के परिक्रमा लगाने की उम्मीद…
मथुरा में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा मेला 27 जून से शुरू हो चुका है. यह मेला 4 जुलाई तक चलेगा. मेले में देश के कई राज्यों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. खासकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से सबसे ज्यादा भक्त यहां पहुंच रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में यहां भक्त गोवर्धन नाथ की जय करते हुए 21 किमी लम्बी परिक्रमा दे रहे हैं.

गोवर्धन की परिक्रमा सात कोस की है जिसमें से चार कोस की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा है जबकि इसके बाद की राधा कुंड की है. मेले में एक करोड़ से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है. मुडिया पूर्णिमा मेले में भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई हे.
सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है साथ ही गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर घुड़सवार पुलिस भी नजर रखे हुए हैं. वॉच टावरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात है.