आगरालीक्स…आगरा से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालु. एक जुलाई से बाबा बर्फानी की यात्रा पर निकलेगा पहला जत्था…
अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था एक जुलाई से रवाना होगा. आगरा से भी कई लोग पहले जत्थे में रजिस्टर्ड हैं. ऐसे में यहां से श्रद्धालु आज रवाना हो गए हैं. अधिकतर श्रद्धालु एक दो दिन में रवाना होंगे.
इस साल बाबा बर्फानी की यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी जो कि 31 अगस्त तक चलेगी. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहा है. यात्रा के लिए गाइडलाइंस का फॉलो करना भी जरूरी है जिसके तहत 13 साल से 70 साल की उम्र के लोग अमरनाथ यात्रा पर ही जा सकते हैं. इसके लिए हेल्थ सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रखा गया है.