आगरालीक्स….. आगरा के बाग फरजाना स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला।

आगरा के बाग फरजाना में एक लाइन से कई मेडिकल स्टोर हैं। यहां बालाजी मेडिकल स्टोर पर बल्केश्वर के अनुराग नगर निवासी शिव कुमार कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक नितिन वर्मा ने उनसे बालाजी मेडिकल स्टोर पर नौकरी करने से मना किया। उन्होंने बालाजी मेडिकल स्टोर से नौकरी छोड़ने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि जब वे वर्मा मेडिकल स्टोर के सामने से निकल रहे थे तो संचालक नितिन वर्मा ने उन्हें गाली दी, रात 11 बजे फोन कर कहा कि बालाजी मेडिकल स्टोर पर नौकरी की तो हाथ पैर तोड़कर जान से मार दिए जाओगे। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर वर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक नितिन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सांकेतिक फोटो