आगरालीक्स…. आगरा में आज से शुरू हो रहा विशेष संचारी रोग अभियान, डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक.

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में जितना हम सभी अभी मेहनत कर लेंगे उतना ही हम लोग अपने लोगों को बीमारियों से बचा सकते हैं l यह अभियान,जागरूकता, सफाई, लक्षण युक्त लोगों को चिन्हित करने का हैl उन्होंने कहा है कि जनमानस को संचारी रोग से बचाने के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक घर घर पर दस्तक अभियान का संचालन किया जा रहा है l इस अभियान के जरिए संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य की टीम द्वारा आमजनमानस को जागरूक किया जाये । दस्तक अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को डोर-टू-डोर दस्तक देकर उन्हें चिन्हित करने के साथ-साथ इसके बचाव के प्रति जागरूक करें , मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि दूषित जल की वजह से बीमारियां अधिक फ़ैलती है। इसलिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत पानी की टँकी की सफाई एवं नाले, नालियों की सफाई अभियान चलाकर कराई जाए। इसके साथ ही ब्लीचिंग पाऊडर आदि का छिड़काव अभियान चलाकर कराया जाए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में कचड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता के कार्यक्रम तथा बड़े नालों की साफ-सफाई बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कराई जाए l जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए l दूषित पानी देने वाले हैंडपंप को चिन्हित कर स्वच्छ पेयजल की कार्रवाई पूर्ण की जाये l इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर नाले – नालियों की सफाई अभियान चलाकर कराई जाए l झाड़ियों की सफाई तथा जहां पानी जमाव की स्थिति है वहां पर दवाई का छिड़काव करें l दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिन्हित कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाये, ड्रेनेज, सीवेज का दूषित जल पेय जल में न मिले की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। l संक्रामक रोगों के विषय में स्कूल/कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बरसात के मौसम के दृष्टिगत निर्देश दिए कि कहीं जलभराव न हो, माइक्रोप्लान का नियमित फॉलोअप किया जाए।