आगरालीक्स… सावधान रहें, आगरा में मरीजों की जान से खिलवाड़। वीडियो में देखिए, किस तरह मरीजों से हजारों रुपये लेकर डाक्टर के बिना लैब में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम डाक्टर के बिना चल रही लैब और हास्पिटल पर छापे मार रही है। .शनिवार को टीम ने तीन पैथोलॉजी लैब और एक हॉस्पिटल का ओटी सील कर दिया। इन चारों जगह पर टीम को कोई डॉक्टर नहीं मिला।
जीएल पैथोलॉजी लैब डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से चलती मिली
डॉ. एसएम प्रजापति ने बताया कि जीएल पैथोलॉजी लैब कालिंदी विहार का पंजीकरण डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से था, इनके नाम से कई और पंजीकरण हैं, टीम ने लैब को सील कर दिया।
फर्स्ट लाइफ लैब और हेल्थ केयर लैब की सील
इसके बाद टीम ने कालिंदी विहार स्थित फर्स्ट लाइफ लैब और हेल्थ केयर लैब पर छापा मारा। इन दोनों लैब में भी कोई डॉक्टर नहीं मिला, टीम ने इस लैब को भी सील कर दिया।
न्यू लाइफ हॉस्पिटल का ओटी सील
इसके बाद टीम ने कालिंदी विहार स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में छापा मारा, टीम को तीन मरीज भर्ती मिले। कोई डॉक्टर नहीं था, एक महिला मरीज की पित्त की थैली आपरेशन कर निकाली गई थी, लेकिन डॉक्टर नहीं था। टीम ने हॉस्पिटल के ओटी को सील कर दिया।