आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में डॉक्टर के घर में चोरी, चोर भी कमला नगर के रहने वाले चोर और जिस मकान में चोरी का सामान रखा वो भी कमला नगर में….6 चोर अरेस्ट
आगरा के कमला नगर में डॉक्टर के घर से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने छह चोरों को अरेस्ट किया है और इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है. बड़ी बात ये है कि कमला नगर में हुई इस चोरी को कमला नगर के ही रहने वाले युवकों ने अंजाम दिया और चोरी का सामान भी उन्होंने कमला नगर के ही एक घर में रखा.
थाना कमला नगर पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कमला नगर डी ब्लॉक में डॉक्टर के बंद मकान में हुई चोरी के आरोपी चोर सामान का बंटवारा पुष्पांजलि सिटी मनोहरपुर के पास कर रहे हैं. पुलिस ने मौके पर जाकर चोरों को घेर लिया और छह चोरों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है. चोरों ने यह सामान कमला नगर के ही एक मकान में छुपा कर रखा था.

ये हैं पकड़े गए चोरों के नाम
लव शर्मा पुत्र जयंती प्रसाद शर्मा निवासी अनुराग नगर, कमला नगर
जितेंद्र उर्फ डीएलए पुत्र चरन सिंह निवासी तेज नगर गुम्मट कमला नगर
शिव कुमार उर्फ मनुआ शाक्य पुत्र खूबीराम शाक्य निवासी पंचायती टीले वाला मंदिर कमला नगर
दीपेश चौहान पुत्र पप्पू चौहान निवासी ओम बिहार गुम्मट तेज नगर थाना कमला नगर
गौरव असनानी पुत्र विजय असनानी निवासी ओम बिहार गुम्मट तेज नगर थाना कमला नगर
अंकित कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ओम बिहार गुम्मट तेज नगर थाना कमला नगर
मुख्य आरोपी लव शर्मा ने बताया कि यह सामान उसने डी ब्लॉक कमला नगर में एक बंद मकान से अलग-अलग दिनों मे चोरी किया था. इस चोरी के मामले में पीड़ित के भाई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, तभी से पुलिस चोरों की तलाश में थी. पुलिस के अनुसार डॉक्टर का यह मकान 10 जून से 27 जून के बीच सूना रहा था. जब वे वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था.