आगरालीक्स…आगरा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने फ्री में बांटे लाल-लाल टमाटर. खास अंदाज में किया जन्मदिन सेलिब्रेट. देखें वीडियो
सपा नेता विनय अग्रवाल के नेतृत्व में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन कुछ विशेष अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन का सेलीब्रेशन आवास विकास सेक्टर 13 में झुग्गी झोपड़ियों में निशुल्क टमाटर के पैकेट बांटकर किया गया। एक तीर से दो निशाने साधते हुए सपा नेताओं ने इस बात का भी वादा किया कि प्रदेश में सपा सरकार के आने पर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों का ध्यान रखा जाएगा।

शाम 5 बजे आवास विकास सेक्टर 13 में जमा हुए सपा नेताओं ने एक निशुल्क स्टॉल लगाई। जहां आधा-आधा किलो टमाटर के पैकेट निशुल्क बांटे। जानकारी होते ही झुग्गी झोपड़ियों के लोग भी निशुल्क टमाटर प्राप्त करने के लिए पहुंचने लगे। विनय अग्रवाल ने कहा कि आटे पर जीएसटी व महंगाई के मुद्दे को उछालते हुए कहा कि गरीब जनता का खयाल नहीं रखा जा रहा है। रोजमर्रा की आवश्यक चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर के भाव 150 से पार हो चुके हैं। दाल-आटा की कीमतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजपाल यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, विनोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, रिजवान खान, सतेन्द्र सिंह, शैलू अग्रवाल, मौनी पारीक आदि उपस्थित थे।