आगरालीक्स …आगरा की राजनीति गरम है, भाजपा प्रत्याशी विधायक जगन प्रसाद गर्ग पर हमला हुआ, उनकी विरोधी निर्दलीय प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा समर्थन में आ गईं। उनके हाथ में जूता है और भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग बगल में धरने पर बैठे हैं। पॉलिक्टिस में इसे लेकर चर्चाएं गरम हो चुकी हैं। कोई इसे जूते का प्रचार बता रहा है तो किसी का कहना है कि दोबारा से भाजपा में आने का इससे अच्छा मौका नहीं है। अब जबकि तीन दिन बाद 11 फरवरी को मतदान होना है, कौन किधर जाएगा, वोट किसे मिलेंगे, समर्थन किसे दिया जाएगा, यह कहना मुश्किल है।
सुबह जगन प्रसाद गर्ग पर हुआ हमला
आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग कई बार से चुनाव जीत रहे हैं। मंगलवार को आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र के गुम्मट में प्रचार कर रहे थे, इसी बीच विवाद के बाद एक युवक डंडा ले आया और उन पर डंडे से वार किया, उनके साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने बचा लिया। भाजपा समर्थक युवक को विरोधी दल का बता रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्य न होने से युवक आक्रोशित था, इसे लेकर विवाद हो गया। हमले की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। विधायक जगन प्रसाद गर्ग धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बसपा से सपा में पहुंचे शौकी कपूर
आगरा में बसपा नेता सर्व प्रकाश कपूर (शौकी) ने सपा ज्वाइन कर ली है, उन्हें सीएम अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन कराई। इससे पहले शौकी कपूर बसपा में थे और उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लडा था। उनके सपा में आने से एत्मादपुर सीट से सपा कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थक खुश हैं, जबकि बसपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं है। मतदान से पहले कई और नेता अलग अलग पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं, इनसे भाजपा, बसपा और सपा कांग्रेस के नेता संपर्क में हैं।
Leave a comment