Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Viral SDM Jyoti Maurya reached Lok Bhavan, took her answer in a closed envelope
टॉप न्यूज़

Viral SDM Jyoti Maurya reached Lok Bhavan, took her answer in a closed envelope

151

आगरालीक्स….चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य पहुंची लोकभवन. बंद लिफाफे में लेकर गईं अपना जवाब. अब इनकी शादी का कार्ड आया सामने.सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़…

सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की है तो वो हैं पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और इनके पति आलोक मौर्य की. जब से ज्योति मौर्य ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है और इनके पति ने इन्हें पीसीएस अफसर बनाने के लिए की गई अपनी मेहनत का बखान किया है तब से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कोई इनके सपोर्ट में है तो कोई इनके अंगेस्ट.

शुक्रवार को पीसीएस अफसर ज्योति मार्य लोकभवन में पहुंची. वे उच्चाधिकारियों को अपना जवाब एक बंद लिफाफे में देकर आई हैं. इसके बाद कार में बैठकर वापस लौट गईं. हालांकि जब मीडिया ने इनसे सवाल करना चाहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. शासन की ओर से उनको लेकर चल रहे विवाद और सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के संबंध में उनसे जवाब मांगा था.

बता दें कि ज्योति मौर्य बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात हैं. पति आलोक मौर्य से आपसी विवाद को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. इन्होंने धूमनगंज थाने में पति आलोक और भाइयों और भाभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में ज्योति का बयान दर्ज किया जा चुका है जबकि दूसरे पक्ष् ासे उनके पति और अन्य नामजदों का बयान दर्ज होना है.

शादी का कार्ड आया सामने
फिलहाल ज्योति और आलोक की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहा है. इसमें आलोक को ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा गया है. ज्योति का आरोप है कि आलोक पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी है, जबकि शादी झूठ बोलकर किया गया है. वहीं आलोक के परिजनों का कहना है कि लड़की वालों ने कार्ड में खुद ग्राम पंचायत अधिकारी छपवाया था. लड़के वालों की तरफ से जो कार्ड छपवाए गए थे उसमें सिर्फ आलोक कुमार लिखा था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!